20 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस

March 25, 2020

प्रतिवर्ष 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता है।

थीम: सभी के लिए खुशी, एक साथ  (Happiness for All, Together)

मुख्य बिंदु

अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस पर संयुक्त राष्ट्र ने सभी 206 देशों को “ग्लोबल हैप्पीनेस के दस कदम” अपनाने का आह्वान किया है। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने विश्व खुशहाली सूचकांक जारी किया, इसमें फ़िनलैंड पहले स्थान पर है।

इतिहास

पहली बार 2006 में अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस प्रस्तावित किया गया था, जब  जेमी इलिएन ने “हैप्पीटलिज़्म” का प्रस्ताव दिया था। जेमी इलिएन संयुक्त राष्ट्र की नई विश्व व्यवस्था परियोजना, 2006 के सीईओ थे। हालांकि “हैप्पीटलिज़्म” के कांसेप्ट को संयुक्त राष्ट्र ने ठुकरा दिया था। बाद में 2008 में जेमी इलिएन के सुझाव पर अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस को स्वीकृत किया गया।