2019-20 में सोने के आयात 8.86% घटा, चालू खाता घाटा 143 बिलियन डालर पर पहुंचा

March 17, 2020

16 मार्च, 2020 को वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल से फरवरी (2019-20) की अवधि के दौरान सोने का आयात पिछले वर्ष की तुलना में 8.86% कम हो गया है।

मुख्य बिंदु

भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है। जैसे-जैसे देश का सोना आयात कम हुआ है, व्यापार घाटा घटकर 143.12 बिलियन डॉलर हो गया है। एक वर्ष पहले यह 173 बिलियन डॉलर के आसपास था। दिसंबर, 2019 से भारत का सोने का आयात घट रहा है। भारत औसतन प्रतिवर्ष 800 से 900 टन सोना आयात करता है।

सोने और ईंधन के आयात के कारण चालू खाता घाटा लगातार बढ़ रहा है। चालू खाता घाटा निर्यात और आयात की कुल राशी के बीच का अंतर है।