2020 में इसरो लांच करेगा 10 अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट

February 17, 2020

15 फरवरी, 2020 को इसरो ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित की। इस रिपोर्ट के अनुसार 2020-21 में इसरो 10 अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट लांच करेगा। इसमें प्रथम जियो-इमेजिंग सैटेलाइट GISAT-1 भी शामिल है।

मुख्य बिंदु

इस रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में 18 संचार उपग्रह, 19 राष्ट्रीय पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह तथा 8 नेविगेशन उपग्रह हैं। इनमे से तीन उपग्रह सैन्य संचार के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। वर्ष 2019-20 के लिए इसरो ने 17 मिशन तैयार किये थे, इनमे से 6 मिशन अभी भी पूरे किये जाने हैं। यह मिशन 31 मार्च, 2020 तक पूरे कर लिए जायेंगे।

वार्षिक योजना

आने वाले वर्ष के लिए इसरो ने 36 मिशन की योजना बनाई है। इसमें 6 पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह शामिल हैं। इसके अलावा 2021-22 में इसरो 8 और पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह लांच करेगा।  इसरो RISAT-2BR2 नामक पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह को भी लांच करेगा।