COVID-19 : अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने सरकारी नीति ट्रैकर लॉन्च किया

March 28, 2020

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने हाल ही में “IMF पॉलिसी ट्रैकर” लॉन्च किया है। यह ट्रैकर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए विश्व भर की सरकारों की मदद करेगा।

मुख्य बिंदु

वर्तमान में कोरोना वायरस दुनिया के लगभग सभी हिस्सों में फैल गया है। और सरकारों द्वारा स्थिति से निपटने के लिए किए गए उपाय अपर्याप्त हो सकते हैं। यह प्लेटफार्म उन्हें एक-दूसरे के अनुभव से सीखने में मदद करेगा। यह सरकारों को दुनिया के अन्य हिस्सों में लागू किए गए सफल नवाचारों को अपनाने में भी मदद करेगा।

मुख्य विशेषताएं

यह ट्रैकर विश्व के विभिन्न हिस्सों में सरकारों द्वारा अपनाये गए प्रमुख आर्थिक उपायों को संक्षेप में प्रस्तुत करेगा। इस ट्रैकर का उपयोग विभिन्न देशों के उपायों की तुलना के लिए नहीं किया जायेगा। बल्कि इसका उपयोग अनुकूलन (adaptation) को अपनाने के लिए किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के संचार विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर ट्रैकर को अपडेट किया जाएगा।