COVID-19 के कारण 25 मिलियन नौकरियां जायेंगी : संयुक्त राष्ट्र

March 28, 2020

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार COVID-19 के प्रभाव के कारण लगभग 25 मिलियन लोग अपनी नौकरी गवां सकते हैं।

मुख्य बिंदु

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक आर्थिक और मानव लॉकडाउन के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था काफी ख़राब दौर से गुज़र रही है। अमेरिका के लगभग 3.3 मिलियन लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक इटली ने अपने अधिकांश उद्योगों को बंद कर दिया है।

इटली

यूरोप के महाद्वीप में इटली तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह कपड़ा और मशीनरी का प्रमुख निर्यातक है और अब यह निष्क्रिय बन चुका है।

अन्य घटनाएँ

सऊदी अरब ने पूर्ण रूप से लॉकडाउन घोषित कर दिया है। ब्राज़ील के गवर्नरों ने स्कूलों और व्यवसायों को फिर से खोलने के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के आदेश की अवहेलना की। ब्राजील में इस बीमारी के कारण अब तक 2,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

वर्तमान स्थिति

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 694 तक पहुँच गई है, जबकि विश्व में यह आंकड़ा 4,86,702 हो गया है। विश्व पूर्ण लॉकडाउन की स्थिति की ओर जा रहा है। हालांकि चीन अपने उद्योगों को फिर से शुरू करके जनजीवन को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहा है।