COVID-19 के समाधान के लिए ऑनलाइन हैकाथॉन “हैक द क्राइसिस” शुरू की गयी

April 15, 2020

हाल ही में केन्द्रीय मंत्री संजय धोत्रे ने “हैक द क्राइसिस- इंडिया” नामक ऑनलाइन हैकाथॉन लॉन्च की। यह एक ऑनलाइन हैकथॉन है इसका उद्देश्य COVID-19 के समाधान पर काम करना है।

मुख्य बिंदु

इस पहल का आयोजन “फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन” और “हैक ए कॉज-इंडिया” द्वारा किया जा रहा है। यह पहल इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय द्वारा समर्थित है। यह हैकथॉन ग्लोबल पहल का एक हिस्सा है। इस हैकाथॉन का मुख्य उद्देश्य गैर-चिकित्सा समाधान ढूंढना है जो COVID​​-19 वायरस को रोकने में मदद करेगा।

वैश्विक पहल

एस्टोनिया में “हैक द क्राइसिस” की शुरुआत हुई थी। एक्सेलेरेट एस्टोनिया नामक एक निजी फर्म ने अन्य स्टार्टअप्स के साथ यह ऑनलाइन इवेंट शुरू किया था। इसमें 2000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसकी सफलता के बाद, उन्होंने कई अन्य स्टार्ट-अप, सरकारी संस्थानों और निजी क्षेत्र की इकाइयों की मदद से इस पहल को विश्व स्तर पर लाया है।

इसके तहत वैश्विक कार्यक्रम का आयोजन 9 अप्रैल, 2020 और अप्रैल, 11, 2020 के बीच किया जायेगा। वर्तमान में इस पहल के प्रतिभागियों की संख्या 100,000 से अधिक हो गई है।