NPCI ने लांच किया ‘यूपीआई चलेगा’ अभियान

February 27, 2020

राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation  of India) ने नए यूजर्स को आकर्षित करने के लिए ‘यूपीआई चलेगा’ अभियान लांच किया है। इसका उद्देश्य लोगों को रोकड़ लेनदेन की जगह कैशलेस लेनदेन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

UPI

UPI 2016 में नोटबंदी से पहले लॉन्च किया गया था। यह उपयोगकर्ताओं को बैंक विवरण दर्ज किए बिना किसी भी खाते में अपने खाते से पैसे भेजने में सक्षम बनाता है। UPI में लेनदेन Email Id और QR कोड का उपयोग करके किया जाता है। UPI के लॉन्च के पीछे मुख्य उद्देश्य डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना था।

राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation  of India)

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम भारत में खुदरा भुगतान से सम्बंधित कार्य करता है। इसे भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा प्रमोट किया जाता है। इसकी स्थापना 2008 में गैर-लाभकारी संस्था के रूप में की गयी थी। भारत के स्वदेशी पेमेंट कार्ड ‘RuPay’ के विकास में NPCI की भूमिका काफी महत्वपूर्ण थी।