करंट अफेयर्स

राष्ट्रीय सुपर कम्प्यूटिंग मिशन के तहत तीन सुपर कंप्यूटर स्थापित किये जायेंगे

कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
Get it on Google Play

राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटर मिशन को 2015 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था। वर्तमान में भारत में 5 सुपर कंप्यूटर हैं जो विश्व में सुपर कंप्यूटरों की टॉप 500 सूची में शामिल हैं।  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटरोलॉजी (Indian Institute of Tropical Meteorology) में स्थापित सुपर कंप्यूटर (प्रत्यूष) 39वें स्थान पर है। जबकि नेशनल सेंटर फॉर मीडियम वेदर फोरकास्टिंग में स्थापित सुपरकंप्यूटर को 66वें स्थान पर रखा गया है। इसमें अमेरिका की रिज नेशनल लेबोरेटरी में स्थापित सुपरकंप्यूटर ‘समिट’ पहले पायदान पर है।

मुख्य बिंदु

इस मिशन का संचालन संयुक्त रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सी-डैक, विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय और IISc बंगलुरु द्वारा किया जा रहा है। अब तक इस मिशन के तहत IIT  भुवनेश्वर में ‘परम शिवाय’ सुपर कंप्यूटर को स्थापित किया गया है, जबकि IISER, पुणे और IIT खड़गपुर में ‘परम ब्रह्मा’ और ‘परम शक्ति’ सुपर कंप्यूटर को स्थापित किया गया है।

यह वर्ष इस मिशन के लिए महत्वपूर्ण है। दिसंबर, 2020 तक NIT, IIT और IISER संस्थानों  में 11 नए सिस्टम स्थापित किये जायेंगे। अप्रैल, 2020 तक IIT कानपुर, IIT हैदराबाद और जे.एन. सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च में तीन सुपर कंप्यूटर स्थापित किया जायेंगे।