23 जनवरी, 2020 से जयपुर साहित्य उत्सव शुरू हो रहा है। इस उत्सव में 500 से अधिक प्रवक्ता हिस्सा लेंगे। इस पांच दिवसीय उत्सव में 200 से अधिक सत्रों का आयोजन किया जाएगा, इसमें 20 देशों से 500 प्रवक्ता हिस्सा लेंगे।
इन प्रवक्ताओं में 120 प्रवक्ता पुरस्कार जीतने वाले प्रवक्ता हैं। इस उत्सव में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, बुकर पुरस्कार विजेता होवार्ड जैकबसन और एलिज़ाबेथ गिल्बर्ट जैसे लोग शरीक होंगे।
इस उत्सव के पहले दिन 37 सत्रों का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन नंदिता दास, सुभा मुद्गल, प्रसून जोशी जैसे गणमान्य प्रवक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस उत्सव के दौरान जलवायु, संविधान, काव्य तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।