स्टडी मटेरियल

भारत का सामान्य परिचय

कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
Get it on Google Play

भारत का प्राचीन नाम उत्तर भारत में बसने वाले आर्यो के नाम पर अर्यवृत किया गया। इन आर्यो के शक्तिशाली राजा भरत के नाम पर यह भारत कहलाया। वैदक आर्यो का निवास स्थान सिंधु घाटी में था। जिसे ईरानियों ने हिन्दु नदी तथा इस देश को हिन्दुस्थान कहा। यूनानीयों ने सिन्धु नदी को इण्डस तथा इस देश को इंडिया कहा।

भारत उत्तर में हिमालय पर्वत श्रृंखला, दक्षिण पश्चिम में हिन्दूकुश व सुलेमान श्रेणीयाँ, उत्तर-पश्चिम में पूर्वाचल पहाड़ीयाँ तथा दक्षिण विशाल हिन्द महासागर से सीमांकित एक वृहत भौगोलिक इकाई है जिसे भारतीय उपमहाद्वीप कहा जाता है। इसमें पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बंग्लादेश और भारत आदि देश आते हैं।

कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।

भारत की स्थिति एवं विस्तार

अक्षांशीय दृष्टि से भारत की स्थिति उत्तरी गोलार्ध में तथा देशान्तरिय दृष्टि से पूर्वी गोलार्ध में स्थित है। भारत का दक्षिण हिस्सा उष्ण कटिबंध तथा उत्तरी हिस्सा उपोष्णकटिबंध में स्थित है।

भारत का अक्षाशीय विस्तार: 6°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक तथा
देशान्तरीय विस्तार: 68°7′ पूर्वी देशान्तर से 97°25′ पूर्वी देशान्तर तक है।

कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।

महत्वपूर्ण बिंदु

भारत का विस्तार

भारत का उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक विस्तार 3214 किमी. है। पूर्व में अरूणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक विस्तार 2933 किमी. है। भारत की आकृति चतुष्कोणीय है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां बड़ा देश(2.43 प्रतिशत) है। भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है।

भारत के अंतिम सीमा बिन्दु

भारत का दक्षिणी बिन्दु इंदिरा प्वाइंट भूमध्य रेखा से 876 किमी. दुरी पर स्थित है। पहले इंदिरा प्वाइंट को ‘पिगमेलियन प्वांइट’ अथवा पाइरस प्वाइंट के नाम से जाना जाता था।

भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा

डूरण्ड रेखा – पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच। भारत और अफगानिस्तान के बीच ‘डूरण्ड रेखा’ है, जो 1884 में सर डूरण्ड द्वारा निर्धारित की गई थी। अब यह रेखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच है। भारत एवं बांग्लादेश को ‘तीन बीघा गलियारा’ जोड़ता है।

कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।

मैकमोहन रेखा – भारत व चीन के बीच। यह रेखा 1914ई. में शिमला में निर्धारित की गई थी। यह भारत के अरूणाचल प्रदेश और चीन के मध्य सीमा का निर्धारण करती है।

रेडक्लिफ रेखा – भारत व पाकिस्तान के बीच। 17 अगस्त 1947 को सर एस. रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित की गई थी। भारत और पाकिस्तान के मध्य नियंत्रण रेखा का निर्धारण 1972 में शिमला समझौते के तहत हुआ।

शून्य रेखा – त्रिपुरा व बांग्लादेश के बीच।

पाक् अधिकृत क्षेत्र – 1947 में आजादी के बाद पाकिस्तान ने स्थानीय लोगों की सहायता से जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। बाद में जम्मू-कश्मीर रियासत ने भारत में विलय की घोषण की लेकिन मामला यू.एन.ओ. में चला गया। इस प्रकार जम्मू-कश्मीर का यह हिस्सा भारत का होते हुए भी पाकिस्तान के कब्जे में है। जिसे हम पाक् अधिकृत कश्मिर के नाम से जानते हैं।

कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।