अफगानिस्तान (80 किमी.) – लद्दाख़ (पाक् अधिकृत जम्मू एवं कश्मीर)।
चीन, नेपाल, बंग्लादेश, पाकिस्तान को 5 भारतीय राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश भूटान, म्यांमार को 4 भारतीय राज्य व अफगानिस्तान को लद्दाख़ (पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर) केवल 1 राज्य छूता है।
भारत की सर्वाधिक लम्बी स्थली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बंग्लादेश के साथ है। तथा भारत का सबसे बड़ा जिला कच्छ, गुजरात (45652 वर्ग किमी.) है। तथा सबसे छोटा जिला माहे, पाण्डिचेरी (9 वर्ग किमी.) है।
पुर्वोत्तर भारत में सात राज्य ऐसे है जिन्हें ‘सेवन सिस्टर्स’ कहा जाता है वे – असोम, अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा हैं।
सिक्किम और मेघालय दो ऐसे राज्य हैं जिनकी सीमा राज्यों में अलग-अलग एक-एक राज्य से लगती है। जिनमें मेघालय की सीमा असोम राज्य से व सिक्किम की सीमा पश्चिमी बंगाल राज्य से लगती हैं
कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
वे राज्य जिनकी सीमा न तो समुद्र से मिलती और न ही अन्य देशों से मिलती है- हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तिसगढ़, झारखण्ड, तेलंगाना। व केन्द्रशासित प्रदेश में दिल्ली, चण्डीगढ़ व दादर व नगर हवेली।
विस्तार
भारत के स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200 किमी. तथा समुद्री तट की कुल लम्बाई 7516.6 किमी. है। मुख्यभूमि की तटीय सीमा की लम्बाई 6100 किमी. है। इस प्रकार भारत की कुल स्थलीय और तटीय सीमा 22716.6 किमी. है।
कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
भारत के समुद्रीय तटीय राज्य 9 हैं। जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल हैं। तथा केन्द्रशासित प्रदेश में पुदुचेरी, दमन-दीव, अण्डमान-निकोबार एवं लक्षद्वीप हैं।
भारत के तटीय राज्यों की सीमा-
गुजरात – 1600 किमी. (सर्वाधिक)
गोआ – 101 किमी. (न्यूनतम)
तटिय केन्द्रशासित प्रदेश की सीमा-
अण्डमान निकोबार द्वीप – 1962 किमी (सर्वाधिक)
दमन एवं दीव – 42 किमी. (न्यूनतम)
प्रमुख चैनल/जलडमरूमध्य
ग्रेट चैनल – इंदिरा प्वांइट-इंडोनेशिया।
10 चैनल – लघु अण्डमान-कार निकोबार
9 चैनल – मिनिकाॅय-लक्षद्वीप
8 चैनल – मालदीव-मिनिकाॅय
आदम ब्रिज – तमिलनाडु एवं श्रीलंका के मध्य
डंकन पास – दक्षिणी अण्डमान एवं लघु अंडमान के मध्य।