कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
ट्रांस हिमालय के दक्षिण में जास्कर पर्वत श्रेणी है।
वृहद् हिमालय को सर्वोच्च हिमालय, ग्रेटर हिमालय, महान हिमालय तथा हिमाद्रि हिमालयभी कहते हैं।
वृहद् हिमालय ट्रांस हिमालय से शचर जोन द्वारा अलग होता है।
वृहद् हिमालय, हिमालय के सभी श्रेणियों में सबसे ऊपरी अथवा ऊँची पर्वत श्रेणी है।
वृहद् हिमालय का विस्तार पश्चिम में नंगा पर्वत से लेकर पूर्व में नामचा बरवा चोटी तक विस्तृत है।
नामचा बरवा पर्वत श्रेणी तिब्बत के अन्तर्गत आता है।
विश्व की 10 सबसे ऊँची चोटियाँ वृहद् हिमालय के अन्तर्गत ही आती हैं, जिनमें से प्रमुख सबसे ऊंची चोटियों के नाम इस प्रकार है-एवरेस्ट, कंचनजंघा, मकालू, धौलागिरिऔर अन्नपूर्णा।
वृहद् हिमालय के अन्तर्गत पर्वत चोटियों की स्थिति निम्नलिखित है –
एवरेस्ट – नेपाल
कंचनजंघा – सिक्किम
मकालू – नेपाल
धौलागिरि – नेपाल
अन्नपूर्णा – नेपाल
एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है, जिसकी ऊँचाई 8850 मी. है।
भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी K2 (गॉडविन आस्टिन) है, किन्तु यह हिमालय पर स्थित नहीं है।
भारत में स्थित हिमालय की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंघा है।
विश्व की दूसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी K2 (8611 मीटर) है।
हिमालय की सबसे पूर्वी पर्वत चोटी नामचाबरवा तिब्बत में स्थित है।
हिमालय की सबसे पश्चिमी पर्वत चोटी नंगा पर्वत जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित है।
हिमालय की पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर पर्वत श्रेणियों का क्रम निम्नलिखित है – नामचाबरवा, कंचनजंघा, मकालू, एवरेस्ट, मंसालू, धौलागिरि और अन्नपूर्णा।
पूर्व से पश्चिम दिशाकी ओर हिमालय के अन्तर्गत पर्वत चोटियों की स्थिति निम्नलिखित हैं –
नामचाबरवा – तिब्बत
कंचनजंघा – सिक्किम
मकालू – नेपाल
एवरेस्ट – नेपाल
सालू – नेपाल
धौलागिरि – नेपाल
अन्नपूर्णा – नेपाल
भारत के उत्तराखण्ड राज्य में महत्वपूर्ण पर्वत चोटियाँ स्थित है –कॉमेट, नंदा देवी, त्रिशूल, बन्दरपुच्छ और बद्रीनाथ।
एवरेस्ट को तिब्बती भाषा में चोमोलुंगमा कहते हैं, इसका अर्थ पर्वतों की रानी है।
उत्तराखण्ड में वृहद् हिमालय पर दो ग्लेशियर स्थित है –गंगोत्री और यमुनोत्री।
गंगोत्री गंगा का उद्गम स्थान है।
यमुनोत्री से यमुना नदी निकलती है।
हिमालय की सबसे पूर्वी पर्वत श्रेणी नामचाबरवा (तिब्बत) है।