स्टडी मटेरियल

महाद्वीपों का परिचय

कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
Get it on Google Play

महाद्वीप धरती की ऐसी भू – संरचना हैं, जो समुद्र तल से निश्चित ऊँचाई तक ऊपर उठी हुई तथा क्रमबद्ध विस्तृत भू-भाग पर फैली होती है। यह पृथ्वी पर समुद्र से अलग नजर आती है। समुद्र के लगभग 600 फुट अन्दर तक के महाद्वीपीय मग्नतटों तथा मग्नढालों को भी महाद्वीपों के अंदर रखा जाता है। धरती के बहुत बड़े विस्तृत भू-भाग जिसकी सीमायें स्पष्ट रूप से पहचानी जा सकें, महाद्वीप कहलाते हैं। विश्व में सात महाद्वीप हैं –

  1. एशिया महाद्वीप ( Asia Continent )
  2. अफ्रीका महाद्वीप ( Africa Continent)
  3. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप ( North America Continent)
  4. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप ( South America Continent )
  5. अंटार्कटिका महाद्वीप ( Antarctica Continent)
  6. यूरोप महाद्वीप ( Europe Continent )
  7. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप ( Australia Continent )

एशिया महाद्वीप –

एशिया विश्व के सात महाद्वीपों में से सबसे बड़ा महाद्वीप है एवं सारे धर्मों की जन्मभूमि कहलाता है। विश्व में सबसे ज्यादा आबादी वाले दो देश चीन और भारत इसी महाद्वीप पर स्थित हैं। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनो ही दृष्टि से पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। अधिकतर प्राचीन सभ्यतायें एशिया महाद्वीप की नदियों के किनारे विकसित हुई, इसी कारण यह नदियों सभ्यता का पालना कहलाती है।

कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।

क्षेत्रीय सीमाएं व विस्तार –

एशिया महाद्वीप का अधिकतर हिस्सा उत्तरी गोलार्द्ध में ही स्थित है। पूर्व में प्रशांत महासागर पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर व भूमध्य सागर मौजूद हैं। उत्तर में आर्कटिक महासागर और दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है। स्वेज नहर व लाल सागर इसे अफ्रीका महाद्वीप से विभाजित करते हैं। बेरिंग जलसंधि एशिया महाद्वीप को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है। अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।

कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।

अफ्रीका महाद्वीप –

अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यहाँ पर लगभग सारी प्राचीनतम एवं नवीनतम संस्कृतियाँ पायी जाती हैं। इसके पूर्व में हिन्द महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर स्थित है। जिब्राल्टर जलसंधि इसे यूरोप से विभाजित करती है। यह पृथ्वी का एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर ग्लोब की तीनों प्रमुख रेखाएं (कर्क, मकर, विषुवत) गुजरती हैं। विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा इसी महाद्वीप पर स्थित है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप –

उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप को नई दुनिया कहा जाता है। उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई. में कोलंबस के द्वारा की गयी थी। इसका नाम अमेरिगो वेसपुस्सी नामक साहसी यात्री के नाम पर अमेरिका पड़ा। इसके दक्षिणी भाग में कई द्वीप हैं जिन्हें पश्चिमी द्वीपसमूह या वेस्टइंडीज कहा जाता है। 100 डिग्री पश्चिमी देशांतर रेखा उत्तरी अमेरिका के मध्य से होकर गुजरती है।

उत्तर अमेरिका का क्षेत्रीय भूगोल –

पनामा नहर उत्तर अमेरिका को दक्षिण अमेरिका से विभाजित करती है। पनामा नहर के माध्यम से अन्ध और प्रशांत महासागर के बीच जहाजों का यातायात आसान होता है। उत्तर अमेरिका के मूल निवासियों में रेड इंडियन, एस्किमो, इन्युट शामिल हैं। एस्किमो का घर बर्फ का बना होता है, यह इग्लू कहलाता है। ये स्लेज गाड़ी को खींचने के लिए रेंडियर कुत्तों का उपयोग करते हैं। सील मछली की खाल व अस्थियों से कयाक नामक नाव बनाते हैं।

कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप –

दक्षिणी अमेरिका संसार का चौथा बड़ा महाद्वीप है। इसका लगभग दो-तिहाई भाग विषुवत रेखा के दक्षिण में उष्ण कटिबंध में विस्तृत है। दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको और वेस्ट इंडीज को मिलाकर लैटिन अमेरिका कहते हैं।

दक्षिण अमेरिका का क्षेत्रीय भूगोल –

यह प्रशांत व अटलांटिक महासागर के बीच स्थित है। पनामा जलसंधि इसे उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से विभाजित करती है। टेराडेल फ्लूगो नामक द्वीप इस महाद्वीप के दक्षिण में मौजूद है। यह द्वीप मैगलन जलसंथि द्वारा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की मुख्य भूमि से अलग होता है। हॉर्न अन्तरीप इस महाद्वीप का दक्षिणतम बिन्दु है। ब्राजील की अंतर्राष्ट्रीय सीमा इक्वाडोर व चिली को छोड़कर इस महाद्वीप के अन्य सभी देशों से लगती है। इस महाद्वीप के तीन देश कोलम्बिया, ब्राजील व इक्वाडोर भूमध्यरेखा पर स्थित हैं। पेरु-बोबीविया सीमा पर स्थित टिटिकाका झील विश्व की सबसे ऊँची नौकायन झील है। यह बोलीविया पठार पर स्थित है। अमेजन नदी ब्राजील, पेरु, इक्वाडोर, बोलीविया, कोलंबिया, वेनेजुएला में बहती है।

अंटार्कटिका महाद्वीप –

अंटार्कटिका महाद्वीप संसार का पाँचवां बड़ा महाद्वीप है। इसे महासागरीय महाद्वीप की संज्ञा दी जाती है। यह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। इस महाद्वीप का 98 प्रतिशत भाग सदैव बर्फ से ढका हुआ होता है। पूर्णतः हिमाच्छादित रहने के कारण यह श्वेत महाद्वीप कहलाता है।

कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।

यूरोप महाद्वीप –

यूरोप महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे छोटा महाद्वीप है तथा विश्व का छठा बड़ा महाद्वीप है। इसे प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप या यूरेशिया का प्रायद्वीप कहते हैं। यूरोप तथा एशिया का सम्मिलित भू-भाग यूरेशिया कहलाता है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप –

ऑस्ट्रेलिया आकर की दृष्टि से विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। अतः इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहा जाता हैं। इसकी खोज सन् 1770 ई. में जेम्स कुक द्वारा की गयी। यह महाद्वीप पूर्णतः दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। मकर रेखा इसके मध्य से होकर गुजरती है। यहाँ के मूल निवासियों को एबोर्जिन्स कहा जाता है। टॉरेस जलसंधि न्यूगिनी को आस्ट्रेलिया से विभाजित करती है।