अर्थव्यवस्था

आवासीय परियोजनाओं के लिए 25,000 करोड़ रुपये के फण्ड की घोषणा

भारत सरकार ने 7 नवम्बर, 2019 को लटकी हुई आवासीय परियोजनाओं के लिए 25,000 करोड़ रुपये के फण्ड की घोषणा की। वित्त मंत्रालय के अनुसार देश में 1600 से अधिक परियोजनाएं लटकी हुई हैं, जिनमें 4.58 लाख आवासीय इकाईयां शामिल हैं।

मुख्य बिंदु

  • भारत सरकार द्वारा इस फण्ड के लिए 10,000 करोड़ रुपये प्रदान किये जायेंगे। शेष 15,000 करोड़ रुपये LIC तथा SBI जैसी फर्म्स से जुटाए जायेंगे।
  • इस फण्ड की स्थापना केटेगरी II अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट फण्ड के रूप में की गयी है।
  • इस फण्ड को SEBI में एस्क्रो अकाउंट के रूप में पंजीकृत किया जाएगा।
  • इस स्पेशल विंडो के द्वारा जिन परियोजनाओं को को NPA घोषित किया जा चुका है, उन्हें गति मिलने के आसार हैं।
  • इस फण्ड से रोज़गार सृजन भी होगा। हाउसिंग सेक्टर के पुनर्जीवन के कारण सीमेंट, लोहा तथा स्टील उद्योग में मांग में वृद्धि होने के कारण रोज़गार में वृद्धि होगी।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago