केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने 27 अप्रैल 2022 को “एंटरप्राइज इंडिया” शीर्षक से MSME मंत्रालय के मेगा इवेंट का उद्घाटन किया है। यह आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के अनुरूप है। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न संबंधित विभागों, मंत्रालयों और उद्योग संघों के बीच तालमेल बनाना है
यह उद्यमिता विकास गतिविधियों और कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है जो 27 अप्रैल, 2022 से 27 मई, 2022 तक उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देने और देश भर में MSME मंत्रालय की पहल और योजनाओं के बारे में जागरूक बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
इस आयोजन का उद्देश्य ‘जनभागीदारी’ है। इस आयोजन के अंतर्गत आयोजित होने वाली कुछ प्रमुख गतिविधियों में विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करना, उद्योग संघों के साथ सम्मेलन, उद्यम पंजीकरण पर विशेष अभियान, देश के आकांक्षी जिलों में नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन, कई राज्यों में ‘MSME अभियान’ का आयोजन करना सम्मिलित है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…