अर्थव्यवस्था

P&K उर्वरकों के लिए सब्सिडी में वृद्धि

केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार इस साल के खरीफ सीजन के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K) उर्वरकों के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) की दर, वर्ष 2021 के लिए 57,150 करोड़ रुपये के मुकाबले, अप्रैल से सितंबर 2022 तक बढ़ाकर 60,939 करोड़ रुपये की जाएगी।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • सब्सिडी में यह वृद्धि किसानों को डाय-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) और अन्य गैर-यूरिया पोषक तत्वों की वैश्विक मूल्य वृद्धि से बचाएगी।
  • ये मिट्टी के पोषक तत्वों को ज्यादातर आयात करके मंगाया जाता है।
  • 2021 में, NBS सब्सिडी में रबी सीजन के लिए 28,655 करोड़ रुपये और खरीफ सीजन के लिए 28,495 करोड़ रुपये शामिल थे।
  • 2020-21 में, सरकार को DAP सब्सिडी में भी भारी वृद्धि करनी पड़ी थी क्योंकि आयातित उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि हुई थी।
  • NBS की नई दरों को 1 अप्रैल 2022 से लागू किया जायेगा।

उर्वरक सब्सिडी वृद्धि के कारण

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के पश्चात आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण वैश्विक बाजारों में फसल पोषक तत्वों की कीमतों में वृद्धि के बाद केंद्र सरकार ने उर्वरक सब्सिडी में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि देश के किसानों को सस्ती कीमतों पर P&K उर्वरक उपलब्ध हो।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago