बैंकर मैगज़ीन ने भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को ‘सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द ईयर (एशिया-पैसिफिक 2020)’ चुना। जबकि ‘ग्लोबल सेंट्रल बैंकर ऑफ़ द ईयर’ अवार्ड नेशनल बैंक ऑफ़ सर्बिया के जोर्गोवंका ताबाकोवी को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन बैंकर्स को प्रदान किया जाता है जो आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शक्तिकांत दास ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी संकट तथा भारतीय बैंकों के NPA जैसे कई पहलुओं पर सराहनीय कार्य किया है।
शक्तिकांत दास वर्तमान में भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर हैं। शक्तिकांत दास आर्थिक मामले विभाग के पूर्व सचिव हैं। वे मई, 2017 में आर्थिक मामले सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। वे 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अफसर हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केन्द्रीय बैंक है। यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है। रिजर्व बैक भारत की अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करता है। 1 अप्रैल, 1935 को इसकी स्थापना रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया अधिनियम, 1934 के अनुसार हुई थी।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…