सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बताया है कि मार्च 2020 में भारत में खाद्य तेल के आयात में 32.44% की गिरावट आई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि COVID-19 के खतरों के कारण भारत ने वनस्पति तेल के आयात में कमी की है।
एसोसिएशन द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अपने नागरिक को 60% आयातित खाद्य तेल उपलब्ध करवाता है। मार्च 2020 में आयात में 90% की गिरावट आई है। मार्च 2019 में भारत ने 3,12,673 टन तेल का आयात किया था। इस वर्ष मार्च 2020 में भारत ने केवल 30,850 टन आयात किया है।
आरबीडी (रिफाइंड, ब्लीचड, डिओड्राईइज्ड) पामोलिन का आयात जनवरी 2020 से प्रतिबंधित किया गया है। इसे “प्रतिबंधित सूची” के तहत रखा गया था। इसका मतलब है कि एक आयातक को इनबाउंड शिपमेंट के लिए लाइसेंस प्राप्त करना होगा।
भारत अपने पाम आयल का आयात मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया से करता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी के बाद से भारत ने मलेशिया से पाम आयल के आयत को कम किया है। भारत अर्जेंटीना से सोयाबीन तेल तथा यूक्रेन और रूस से सूरजमुखी तेल आयात करता है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…