Categories: Covid-19

कोरोना वायरस : अमेरिका ने आसियान के साथ सम्मेलन को स्थगित किया, जिनेवा अंतर्राष्ट्रीय मोटर शो को रद्द किया गया

COVID-19 (कोरोना वायरस), जो चीन में शुरू हुआ, अब 45 से अधिक देशों में फैल चुका है। चीन से बाहर दक्षिण कोरिया में COVID-19 से प्रभावित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।

मुख्य बिंदु

29 फरवरी, 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने COVID-19 के वैश्विक जोखिम के स्तर को बढ़ा दिया था। इसका कारण यह है कि अब यह रोग उप-सहारा अफ्रीका तक पहुँच गया है। कोरोना वायरस के कारण वित्तीय बाजारों में भी गिरावट आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्पष्ट किया है कि वैश्विक स्तर पर इस वायरस के लिए 20 से अधिक टीके विकसित किये जा रहे हैं।

भारत ने चीन और ईरान की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि कई एयरलाइनों ने अपनी उड़ानों को हांगकांग और सिंगापुर के लिए सीमित कर दिया है।

अमेरिका ने आसियान शिखर सम्मेलन स्थगित किया

कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण अमेरिका ने आसियान शिखर सम्मेलन को स्थगित कर दिया है। संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना वायरस के 60 मामलों की पुष्टि की गयी  है।

जिनेवा अंतर्राष्ट्रीय मोटर शो

कोरोना वायरस की आशंका के बीच विश्व के सबसे बड़े ऑटो शो में से एक जेनेवा इंटरनेशनल मोटर शो को रद्द कर दिया गया है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago