3 मार्च, 2020 को विश्व बैंक ने कोरोना वायरस के आर्थिक प्रभावों से जूझ रहे देशों की सहायता के लिए 12 बिलियन डालर की घोषणा की। यह वायरस अब तक 60 देशों में पहुंच चुका है।
विश्व बैंक, प्रभावित देशों को वित्तीय सहायता तथा इस रोग के लिए समाधान विकसित करने के लिए सहायता प्रदान कर रहा है। यह वित्तपोषण केवल उन सदस्य देशों के लिए है जिनकी अर्थव्यवस्था इस वायरस के कारण काफी अधिक प्रभावित हुई है। इसके लिए प्राथमिकता उन देशों को दी जाएगी जो सबसे निर्धन हैं और सबसे ज्यादा जोखिम में हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस रोग स्थिति की अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि इस वायरस के कारण विश्व भर में अब तक 166 की मौत हो चुकी है। आज, COVID-19 से प्रभावित मामलों की संख्या 10,566 है।
चीन के पड़ोसी होने के बावजूद भारत अब तक अपेक्षाकृत सुरक्षित है। भारत में अब तक 5 मामले सामने आए हैं। इस वायरस ने देश के विनिर्माण क्षेत्र जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाओं, रसायनों और वस्त्रों को बुरी तरह प्रभावित किया है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…