28 मार्च, 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने PM-CARES फंड की घोषणा की। इसके तहत COVID-19 महामारी के संकट से निपटने के लिए फंड जुटाया जा रहा है।
PM-CARES का पूर्ण स्वरुप ‘Prime Minister’s Citizen Assistance and Relief in Emergency Situations’ है। यह COVID-19 जैसे खतरों से निपटने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ एक समर्पित कोष है। इन फंड्स को इकट्ठा करने के लिए एक ट्रस्ट बनाया गया है। भारत के प्रधानमंत्री इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। ट्रस्ट के अन्य सदस्यों में वित्त मंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री शामिल हैं।
PM-CARES ट्रस्ट को दान किए जा रहे फंड को आयकर अधिनियम की धारा 80 (G) के तहत कर से मुक्त किया गया है। इस फंड का खाता भारतीय स्टेट बैंक में है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत फण्ड का नियंत्रण प्रधानमंत्री के पास है। वह इस फण्ड के अध्यक्ष हैं। इसका निर्माण तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था। इस फण्ड का उपयोग प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए किया जाता है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…