करंट अफेयर्स

ICCR ने COVID-19 पर अंतर्राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता लांच की

कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
Get it on Google Play

31 मार्च, 2020 को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) ने कोरोना वायरस पर वैश्विक चित्रकला प्रतियोगिता लांच की।

शीर्षक: United against CORONA-Express through Art

मुख्य

ICCR का उद्देश्य दुनिया के देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध निर्मित करना है। यह COVID-19 के खिलाफ एकजुट सभी संस्कृतियों को एक साथ लाने का प्रयास है।

भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् (ICCR)

भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् (ICCR) की स्थापना 1950 में मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा की गयी थी, वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। इस परिषद् का उद्देश्य अन्य देशों के साथ भारत के सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत बनाना है।

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद

अबुल कलाम ने भारत में एक मजबूत शिक्षा की नींव स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके उनके जन्मदिन (11 नवंबर) को पूरे भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका असली नाम अबुल कलाम था।