व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (United Nations Conference on Trade and Development – UNCTAD) ने हाल ही में वैश्विक अर्थव्यवस्था पर COVID-19 के प्रभाव पर एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत प्रभावित अर्थव्यवस्थाओं में 10वें स्थान पर है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वायरस के कारण चीन के विनिर्माण क्षेत्र का धीमापन विश्व भर में 50 बिलियन डालर के व्यापार को प्रभावित करेगा। इसके कारण यूरोपीय संघ सबसे अधिक प्रभावित होगा, यूरोपीय संघ में 15.6 बिलियन का कारोबार प्रभावित होगा। इसके बाद अमेरिका में 5.8 बिलियन डालर का कारोबार प्रभावित होगा। जापान में 5.2 बिलियन डालर, दक्षिण कोरिया और वियतनाम में क्रमशः 3.8 बिलियन डालर और 2.3 बिलियन डालर का कारोबार प्रभावित होगा।
भारत में अन्य अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में इस वायरस का आर्थिक प्रभाव अपेक्षाकृत कम होगा। भारत में इस वायरस प्रकोप के कारण रासायनिक क्षेत्र, वस्त्र उद्योग, मोटर वाहन क्षेत्र, विद्युत मशीनरी, चमड़ा उद्योग और धातु उद्योग के प्रभावित होने के आसार हैं।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…