पंजाब सरकार ने हाल ही में कोरोवायरस के खिलाफ बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए “कोवा पंजाब” नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च की है। इस एप्प को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से सरकारी सुधार व लोक शिकायत विभाग द्वारा विकसित किया गया है। इस मोबाइल एप्लिकेशन में लक्षणों की जांच करने के लिए विकल्प हैं।
गौरतलब है कि 11 मार्च, 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित किया क्योंकि यह पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। वर्तमान में COVID-19 वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,26,369 है। इस वायरस के कारण अब तक 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है।
हाल ही में कोरोनावायरस के कारण भारत सरकार ने महामारी रोग अधिनियम, 1897 (Epidemic Disease Act) लागू किया। भारत सरकार ने महामारी रोग अधिनियम, 1897 की धारा 2 को लागू किया है। यह अधिनियम देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 73 तक पहुँच जाने के कारण लागू किया गया है। भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध की भी सलाह दी है। इसके अलावा, भारत सरकार ने वीजा को 15 अप्रैल, 2020 तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, राजनयिकों और अन्य परियोजना यात्राओं के प्रतिनिधियों को इससे छूट दी गई है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…