25 मार्च, 2020 को संयुक्त राष्ट्र ने COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए वैश्विक मानवीय प्रतिक्रिया योजना शुरू की। संयुक्त राष्ट्र ने इस योजना को लागू करने के लिए 2 बिलियन डालर आवंटित किए हैं। यह योजना अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, मध्य पूर्व और एशिया के 51 देशों में शुरू की गई है।
यह योजना संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठनों के साथ सीधे सहयोग से क्रियान्वित की जायेगी। इस योजना के तहत वायरस का परीक्षण करने के लिए आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति और प्रयोगशाला उपकरण वितरित किये जायेंगे। इसके अलावा विभिन्न बस्तियों में हाथ धोने के स्टेशनों को स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही सार्वजनिक सूचना अभियान भी शुरू किए जायेंगे। यह अभियान लोगों में जागरूकता पैदा करेंगे।
यह योजना उन गरीब देशों के लिए है जिनके पास व्यापक रूप से स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। कोरोना वायरस के कारण अब तक लगभग 16,000 लोगों की मौत हो चुकी है, इससे अब तक लगभग 4,00,000 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…