Categories: Covid-19

COVID-19 की जानकारी के लिए सार्क आपदा प्रबंधन केंद्र द्वारा शुरू की गई वेबसाइट

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC – South Asian Association for Regional Cooperation) के आपदा प्रबंधन केंद्र ने COVID-19 से संबंधित एक वेबसाइट शुरू की है। इस वेबसाइट में सदस्य देशों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या को दिखाया जाता है।

मुख्य बिंदु

इस वेबसाइट के अनुसार वर्तमान में सार्क क्षेत्र में कोरोना वायरस के 960 मामले हैं। हाल ही में सार्क नेताओं ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एक वीडियो कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की। इस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सार्क COVID-19 इमरजेंसी फंड लॉन्च किया था।

सार्क COVID-19 आपातकालीन निधि

भारत ने सार्क COVID-19 आपातकालीन निधि में 1 मिलियन डालर का योगदान दिया है। इसके अलावा भूटान, नेपाल और मालदीव ने भी फंड में योगदान दिया है।

सार्क आपदा प्रबंधन केंद्र (SAARC Disaster Management Centre)

सार्क आपदा प्रबंधन केंद्र की स्थापना 2016 में गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट में की गई थी। यह केंद्र प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण सेवाएं प्रदान करता है। यह सार्क सदस्यों के बीच सूचना के आदान-प्रदान को प्रभावी आपदा जोखिम प्रबंधन के लिए भी सुविधाजनक बनाता है। सार्क सदस्यों में बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, भारत, मालदीव, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago