दिवस

25 जनवरी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस

25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश में चुनावों में मतदान करने के लिए लोगों को बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। इस दिवस के अवसर पर चुनावी प्रक्रिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निर्वाचन अधिकारियों को सम्मानित (National Awards for the Best Electoral Practices) किया जाता है। इस वर्ष नई दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा समारोह का आयोजन किया जा रहा है, इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी हिस्सा लेंगे।

पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2011 में मनाया गया था, इसे चुनाव आयोग (निर्वाचन आयोग) की स्थापना दिवस की समृति में मनाया जाता है। चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को की गयी थी।

भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India)

भारतीय निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक प्राधिकरण है, इसका कार्य भारत में चुनावी प्रक्रिया का निर्वहन करना है। भारतीय निर्वाचन आयोग देश में लोक सभा चुनाव, राज्यों में विधानसभा चुनाव, राष्ट्रपति तथा उप-राष्ट्रपति के चुनावों का निर्वहन करता है। भारतीय निर्वाचन आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत कार्य करता है। इसे जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत लागू किया गया था। भारतीय निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को की गयी थी, सुकुमार सेन भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त थे।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago