Categories: दिवस

3 मार्च : विश्व वन्यजीव दिवस

विश्व वन्यजीव दिवस प्रतिवर्ष 3 मार्च को मनाया जाता है। 20 दिसंबर 2013 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में घोषित करने का निर्णय लिया था। इस दिवस को जंगली जीवों और वनस्पतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये मनाया जाता है। इस दिन, 1973 में वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) को अंगीकृत किया गया था। विश्व वन्यजीव दिवस 2020 की थीम, “पृथ्वी पर सभी जीवन को बनाए रखना” (Sustaining all life on Earth) है।

मुख्य बिंदु

दुनिया के कई प्रमुख संगठनों द्वारा यह दिवस मनाया जा जाता है। इसमें संयुक्त राष्ट्र महासभा, CITES और अन्य क्षेत्रीय और गैर-सरकारी संगठन शामिल हैं। इस दिन, वे सहयोगी साझेदारी बनाने तथा संरक्षण कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

महत्व

पृथ्वी पर सभी जीवन को बनाए रखने में जैव विविधता के घटक के रूप में सभी पौधों की प्रजातियां और जंगली जानवर शामिल हैं। इसमें निम्नलिखित सतत विकास लक्ष्यों के समर्थन में प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग भी शामिल है

एसडीजी 1 – निर्धनता की समाप्ति

एसडीजी 12 – स्थायी उत्पादन और खपत पैटर्न सुनिश्चित करना

एसडीजी 14 – पानी के नीचे जीवन

एसडीजी 15 – भूमि पर जीवन

वन्य जीव दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में प्रस्ताव पारित किया गया था।

3 मार्च ही क्यों?

3 मार्च, 1973 को वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) को अंगीकृत किया गया था। विश्व वन्यजीव दिवस के लिए थाईलैंड द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago