भारत में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देश के लिए अपने जीवन की क़ुरबानी देने वाले पुलिसकर्मियों को याद किया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजली दी और पुलिस के कार्यों की सराहना की।
1959 में चीनी सेना ने घात लगाकर लद्दाख में 10 पुलिस के जवानों की हत्या की थी। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में दिल्ली के चाणक्यपुरी में 6.12 एकड़ भूमि पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक की स्थापना की गयी है। यह राष्ट्रीय पुलिस स्मारक देश की सभी राज्य के पुलिस बल तथा केन्द्रीय पुलिस संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है।
इस स्मारक को ग्रेनाइट के 238 टन भारी टुकड़े से बनाया गया है। इस पर 34,844 पुलिसकर्मियों के नाम उत्कीर्ण हैं। 1947 से लेकर आज तक देश में 34,844 पुलिस कर्मियों ने अपना बलिदान दिया, इसी वर्ष 424 पुलिस कर्मियों ने अपना बलिदान दिया। इनमे से कई पुलिसकर्मियों ने कश्मीर, पंजाब, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा वामपंथी आतंकवाद से प्रभावित इलाकों में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ओदी एक पुलिस म्यूजियम का उद्घाटन भी करेंगे, इस म्यूजियम में पुलिस के इतिहास, वर्दी, वस्तुओं इत्यादि को प्रदर्शनी के लिए रखा जायेगा। यह म्यूजियम पुलिस स्मारक के साथ ही है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…