प्रतिवर्ष 5 अक्टूबर को विश्व अध्यापक दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा अध्यापन के पेशे में मौजूद चुनौतियों पर फोकस किया जाता है। इस दिवस की स्थापना वर्ष 1994 में की गयी थी। इस दिवस का उद्देश्य अध्यापकों की भूमिका पर प्रकाश डालना है।
21वीं सदी में अध्यापकों का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गया है। गौरतलब है कि युवा पीढ़ी अध्यापन के व्यवसाय को लेकर अधिक उत्साहित नहीं है। सतत विकास लक्ष्य 4 के शिक्षा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विश्व भर में लगभग 69 मिलियन अध्यापकों की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के अनुसार विकासशील देशों में लगभग 57 मिलियन बच्चे स्कूली शिक्षा से महरूम है। उप-सहारा अफ्रीका में आधे से अधिक बच्चे प्राथमिक शिक्षा के लिए एनरोल नही किये गये हैं। विकासशील देशों में 103 युवाओं में मौलिक साक्षरता कौशल नहीं है।
प्रतिवर्ष 5 सितम्बर को देश भर में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस भारत के पहले उपराष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जन्म वर्षगाँठ की स्मृति में मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर देश भर के स्कूलों तथा कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस दिवस के द्वारा शिक्षकों को छात्रों के उज्जवल भविष्य में योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाता है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…