नई दिल्ली में हाल ही में NDRF का 15वां स्थापना दिवस मनाया गया, इस दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले NDRF जवानों को सम्मानित किया गया। NDRF की स्थापना वर्ष 2006 में की गयी थी, अब तक NDRF ने एक लाख से अधिक लोगों के जीवन की रक्षा की है, जबकि सात लोगों को सुरक्षित घर पहुँचाया है। अब तक NDRF ने लगभग 3000 ऑपरेशन किये हैं।
NDRF आपदा के समय त्वरित क्रिया करने वाला बल है, इसकी स्थापना वर्ष 2006 में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत की गयी थी। NDRF का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। NDRF के लिए नीति, योजना तथा दिशानिर्देश का निर्माण राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा किया जाता है।
NDRF प्राकृतिक आपदा, मानव निर्मित आपदा, दुर्घटना अथवा आपातकाल के दौरान राहत व बचाव कार्य करता है। इस दौरान जान-माल की रक्षा के लिए NDRF स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर कार्य करता है। वर्तमान में NDRF की 12 बटालियन देश के अलग-अलग हिस्सों में नियुक्त की गयी हैं।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…