रक्षा

भारत ने K-4 परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया

19 जनवरी, 2020 को भारत ने K-4 परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया, इस मिसाइल की रेंज 3,500 किलोमीटर है। इस मिसाइल का उपयोग अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बी में किया जाएगा। अरिहंत स्वदेशी रूप से निर्मित प्रथम परमाणु पनडुब्बी है।

मुख्य बिंदु

K-4 मिसाइल को आंध्र प्रदेश में जलमग्न पोंटून से दागा गया। भारत पहले से ही पनडुब्बी से लांच की जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल K-15 का इस्तेमाल कर रहा है। K-15 की रेंज 750 किलोमीटर है। भारत द्वारा विकसित की जा रही है जलीय (अंडर वाटर) मिसाइलें BO-5 (700 किलोमीटर रेंज) और K-5 (5000 किलोमीटर रेंज) है।

K श्रृंखला की मिसाइलें

K-4 मध्यम दूरी की पनडुब्बी से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। के-श्रृंखला की मिसाइलों का नाम देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है। यह मिसाइलें अग्नि मिसाइलों से काफी तेज़ हैं। DRDO द्वारा  K-5 तथा K-6 मिसाइलों का विकास किया जा रहा है।

K-15 मिसाइल को सागरिका मिसाइल के नाम से भी जाना जाता है, यह भूमि पर इस्तेमाल की जाने वाले मिसाइल ‘शौर्य’ की रेप्लिका है।

भारत का परमाणु शस्त्रागार

भारत के पास 130-140 परमाणु हथियार हैं। भारत के पास 8,300 किलोग्राम प्लूटोनियम है, इससे 1000 से अधिक परमाणु हथियार बनाये जा सकते हैं। भारत ने परमाणु परीक्षण प्रतिबन्ध संधि तथा परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नही किये हैं।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago