अंतर्राष्ट्रीय

5वां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन का आयोजन

30 मार्च, 2022 को 5वां बिम्सटेक शिखर सम्मेलन का आयोजन श्रीलंका में हाइब्रिड मोड में किया गया। इससे पहले 28 और 29 मार्च को विदेश मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी स्तर पर तैयारी बैठको का आयोजन किया गया।

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के परिणाम

  • बिम्सटेक शिखर सम्मेलन 2022 का मुख्य परिणाम बिम्सटेक चार्टर को स्वीकार करना तथा उस पर हस्ताक्षर करना था।
  • यह चार्टर बिम्सटेक समूह को एक ऐसे संगठन में औपचारिक रूप प्रदान करता है जिसमें एक ध्वज, एक प्रतीक और औपचारिक रूप से सूचीबद्ध सिद्धांत होंगे जिनका सदस्य राष्ट्रों द्वारा पालन किया जायेगा।
  • बिम्सटेक नेताओं ने 3 अलग-अलग बिम्सटेक समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जो चल रहे सहयोग गतिविधियों में समूह द्वारा हासिल की जा रही प्रगति का प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही, भारत द्वारा बिम्सटेक सचिवालय को अपना परिचालन बजट में वृद्धि करने के लिए 1 अमरीकी डालर दिए जायेंगे।
  • नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय द्वारा पेश किए जाने वाले बिम्सटेक छात्रवृत्ति कार्यक्रम के दायरे को भी विस्तृत किया जा रहा है।

समझौतों पर हस्ताक्षर

जिन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, वे हैं:

  • राजनयिक प्रशिक्षण हेतु आपसी सहयोग पर बिम्सटेक समझौता ज्ञापन।
  • आपराधिक मामलों से जुड़े पारस्परिक कानूनी सहायता पर बिम्सटेक सम्मेलन।
  • बिम्सटेक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सुविधा की स्थापना करने पर एक समझौता ज्ञापन।

चर्चा के मुख्य विषय

इस शिखर सम्मेलन में, COVID-19 महामारी के दौरान आने वाली चुनौतियों, एक क्षेत्रीय समूह के रूप में BIMSTEC की प्रगति, वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली के भीतर जिन अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही बुनियादी तंत्र और संस्थागत संरचनाओं की स्थापना के बारे में चर्चा हुई।

शिखर सम्मेलन का थीम

इस शिखर सम्मेलन की थीम “Towards a Resilient Region, Prosperous Economies, Healthy People” है।

बिम्सटेक सदस्य देश

भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड, म्यांमार, भूटान और नेपाल बंगाल की खाड़ी की बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बे ऑफ़ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्ट्रल टेक्निकल एंड इकनोमिक कोर्पोरशन – BIMSTEC) के सदस्य देश हैं।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago