अंतर्राष्ट्रीय

भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का आयोजन

बोंगोसागर नौसेना अभ्यास का तीसरा संस्करण भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं के बीच 24 मई 2022 को पोर्ट मोंगला, बांग्लादेश में शुरू हुआ। इस नौसैनिक अभ्यास का बंदरगाह चरण 24 से 25 मई 2022 तक आयोजित किया गया था। इसके पश्चात समुद्र चरण होगा जो 26 से 27 मई 2022 तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में आयोजित किया गया।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच विभिन्न समुद्री अभियानों और अभ्यासों के संचालन के माध्यम से उच्च स्तर की अंतःक्रियाशीलता के साथ-साथ संयुक्त परिचालन कौशल विकसित करना है।
  • इस अभ्यास के दौरान, दोनों देशों की नौसेनाओं ने विभिन्न परिचालन प्रक्रियाओं पर चर्चा की, संयुक्त अभ्यास किया और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान किया। इसके अलावा समुद्र में अभ्यास के संचालन को लेकर सामरिक स्तर की योजना पर भी चर्चा की गई।
  • भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्वदेश निर्मित अपतटीय गश्ती पोत सुमेधा और गाइडेड मिसाइल कार्वेट कोरा द्वारा किया गया। गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट बीएनएस अली हैदर और अबू उबैदा के द्वारा बांग्लादेश नौसेना का प्रतिनिधित्व किया गया।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago