अंतर्राष्ट्रीय

भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन 2022 का आयोजन

हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में किया गया। पहला भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन का आयोजन 2018 में स्टॉकहोम, स्वीडन में किया गया था। अमेरिका के अलावा, भारत एकमात्र अन्य देश है जिसके साथ नॉर्डिक देशों का शिखर-स्तरीय जुड़ाव है। नॉर्डिक देशों के साथ भारत का व्यापार 5 बिलियन डालर (2020-21) से अधिक है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • नॉर्डिक देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अपना समर्थन को दोहराया।
  • नेताओं ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने और उससे निपटने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।
  • उन्होंने अक्षय ऊर्जा, ऊर्जा विविधीकरण, स्मार्ट ग्रिड और ऊर्जा दक्षता पर महत्वाकांक्षी सहयोग के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
  • नेताओं ने बहुपक्षवाद और सहयोग के लिए अपनी मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्डिक कंपनियों को ब्लू इकोनॉमी क्षेत्र में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया, खासकर सागरमाला परियोजना में। उन्होंने भारत में निवेश करने के लिए नॉर्डिक देशों के सॉवरेन वेल्थ फंड को भी आमंत्रित किया।
  • पीएम के अनुसार भारत की आर्कटिक नीति आर्कटिक क्षेत्र में भारत-नॉर्डिक सहयोग के विस्तार के लिए एक अच्छा ढांचा प्रदान करती है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago