कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
19 मई, 2022 को चीन द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की गई। रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से, ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की यह पहली बैठक है। इस बैठक को चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के द्वारा आयोजित किया गया।
महत्वपूर्ण बिंदु
जनवरी 2022 में भारत द्वारा ब्रिक्स की अध्यक्षता चीन को सौंपी गई थी।
विदेश मंत्री की इस बैठक के दौरान, ब्रिक्स विदेश मंत्रियों ने विभिन्न अन्य विकासशील देशों और उभरते बाजारों के अन्य विदेश मंत्रियों के साथ “ब्रिक्स+” संवाद किया।
इस बैठक से 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की जमीन तैयार करने में मदद मिलेगी। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद ब्रिक्स नेतृत्व की यह पहली बैठक होगी।
इस बैठक में हिस्सा लेने वाले –
जयशंकर– भारतीय विदेश मंत्री
नलेदी पंडोर– अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री, दक्षिण अफ्रीका
कार्लोस अल्बर्टो– विदेश मामलों के मंत्री, ब्राजील
सर्गेई लावरोव– रूस के विदेश मंत्री।
ब्रिक्स 2022 की थीम :- ब्रिक्स 2022 की थीम ‘वैश्विक विकास के लिए एक नए युग में उच्च गुणवत्ता वाली ब्रिक्स साझेदारी को बढ़ावा देना’ है।