इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने हाल ही में ‘समावेशी इंटरनेट सूचकांक 2020’ (Inclusive Internet Index 2020) को अपडेट किया है, इसमें दुनिया के 100 देश शामिल हैं।
इस सूचकांक में स्वीडन प्रथम स्थान पर है, इसके बाद न्यूजीलैंड और अमेरिका का स्थान है। इस वर्ष सूची में भारत की रैंक 46 है, पिछले वर्ष भारत का रैंक 47वां था। तत्परता स्तंभ में भारत 12वें स्थान पर है। ‘इंटरनेट तक महिला की पहुंच सुनिश्चित करना’ के स्तंभ में भारत का प्रदर्शन खराब है। भारत, दक्षिण एशियाई देशों में शीर्ष स्थान पर है।
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU)
यह एक आर्थिक विश्लेषक तथा सलाहकार संस्था है, इसकी स्थापना 1946 में की गयी थी। इसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम के लन्दन में स्थित है। यह संस्था मासिक राष्ट्रीय रिपोर्ट, पंच वर्षीय आर्थिक पूर्वानुमान तथा औद्योगिक रिपोर्ट इत्यादि प्रकाशित करती है। इसका स्वामित्व इकोनॉमिस्ट ग्रुप के अधीन है। इसकी प्रमुख सब्सिडियरी बेज़ियन, क्लियरस्टेट तथा कैनबैक कंसल्टिंग हैं।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…