हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (Indian Ocean Naval Symposium – IONS) समुद्री अभ्यास 2022 (IMEX-22) का प्रथम संस्करण 26 से 30 मार्च 2022 तक अरब सागर और गोवा में आयोजित हुआ।
इस अभ्यास में भारत, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, बांग्लादेश, मालदीव, इंडोनेशिया, मोजाम्बिक, मॉरीशस, कतर, ओमान, श्रीलंका, सिंगापुर, यूएई, थाईलैंड और यूके की नौसेनाओं ने हिस्सा लिया था।
2007 में IONS की स्थापना हुई थी और 2008 में पहली संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। यह हिंद महासागर क्षेत्र के तटवर्ती देशों की नौसेनाओं के मध्य सहयोग के लिए एक मंच है। यह मंच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देता है और समुद्री सुरक्षा में भी सुधार करता है।
IONS के सदस्य – भारत, बांग्लादेश, मालदीव, सेशेल्स, पाकिस्तान, ईरान, श्रीलंका, सऊदी अरब, ओमान, फ्रांस, यूएई, मॉरीशस, केन्या, दक्षिण अफ्रीका, मोजाम्बिक, इरिट्रिया, तंजानिया, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, म्यांमार, तिमोर लेस्ते, और थाईलैंड हैं।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…