अंतर्राष्ट्रीय

रूस का UNWTO की सदस्यता छोड़ने का फैसला

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की घोषणा के अनुसार रूस ने UNWTO से हटने का फैसला किया है। यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के महासचिव जुराब पोलोलिकाश्विली द्वारा की गयी।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • UNWTO के अनुसार, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए रूस को निलंबित करने के लिए निकाय द्वारा मतदान से पहले ही रूस ने इस संगठन से हटने का निर्णय किया है।
  • यह घटनाक्रम रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सामने आया है।
  • UNWTO ने पहले यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रमण को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के साथ असंगत और UNWTO के मौलिक उद्देश्य के खिलाफ बताया था।
  • UNWTO ने इससे पहले मार्च के महीने में घोषणा की थी कि वह संघर्ष के कारण रूस को निलंबित करना चाहता है।
  • यह पहली बार है जब UNWTO ने अपने किसी सदस्य राष्ट्र के निलंबन पर चर्चा करने के लिए बैठक की है।

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO)

UNWTO संयुक्त राष्ट्र का एक संगठन है जिसे सतत, जिम्मेदार और सार्वभौमिक रूप से सुलभ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सौंपा गया है। इस संगठन का मुख्यालय मैड्रिड, स्पेन में स्थित है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो आर्थिक विकास, पर्यावरणीय स्थिरता और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन को बढ़ावा देता है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago