6-7 नवम्बर नवम्बर को भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं के बीच इंडोनेशिया के सुराबाया में समुद्र शक्ति के दूसरे संस्करण का नौसैनिक अभ्यास शुरू हुआ। इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना तथा दोनों देशों के बीच इंटर ओपेराबिलिटी में वृद्धि करना है। यह दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पहला द्विपक्षीय नौसैनिक युद्ध अभ्यास है।
इस युद्ध अभ्यास के बंदरगाह चरण का आयोजन 6-7 नवम्बर के दौरान किया गया। इस चरण में क्रॉस डेक विजिट, खेल गतिविधियाँ तथा विचार-विमर्श इत्यादि गतिविधियों का आयोजन किया गया। बंदरगाह चरण के बाद इस युद्ध अभ्यास के समुद्री चरण का आयोजन किया गया। इस चरण में हेलीकाप्टर ऑपरेशन, सतही युद्ध अभ्यास, पनडुब्बी रोधी अभ्यास तथा समुद्री लुटेरों के विरुद्ध युद्ध अभ्यास किया गया।
मई 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की यात्रा पर गए थे और उस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा तथा समुद्री सहयोग पर सहमती बनी थी। तब दोनों देशों ने व्यापक सामरिक साझेदार पर बल दिया था। भारत ने इंडोनेशिया के सबांग बंदरगाह को विकसित करने के लिए सहमती प्रकट की थी।
भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहला दिवपक्षीय नौसौनिक अभ्यास समुद्र शक्ति इंडोनेशिया के द्वीप सुराबाया पर आरंभ किया गया। यह नौसेनिक अभ्यास 12 नवम्बर 2018 से शुरू हुआ जो 18 नवम्बर 2018 तक चला।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…