फीफा 2020 अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में किया जायेगा, हाल ही में इस विश्व कप का आधिकारिक लोगो जारी किया गया। इससे पहले भारत ने 2017 अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का सफल आयोजन किया था।
अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्डकप की शुरुआत 2008 से हुई थी, इसका आयोजन प्रत्येक दो वर्ष बाद किया जाता है। 2018 में इसका आयोजन उरुग्वे में किया गया था, जिसे स्पेन ने जीता था।
फीफा विश्व के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताएं का आयोजन करता है। फीफा की स्थापना 1904 में की गयी थी, इसका मुख्यालय ज्यूरिक में स्थित है। फुटबॉल के नियम फीफा के द्वारा नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड द्वारा बनाये जाते हैं।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की स्थापना 23 जून, 1937 को की गयी थी। यह देश में फुटबॉल प्रतियोगिताएं को मंज़ूरी देता है तथा आयोजन भी करता है। वर्तमान में भारत में आयोजित की जाने वाली फुटबॉल प्रमुख प्रतियोगिताएं हैं : इंडियन सुपर लीग, आई-लीग तथा फेडरेशन कप। AIFF को FIFA से 1948 में एफिलिएट किया गया था।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…