करंट अफेयर्स

गणतंत्र दिवस परेड में असम की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

कॉम्पिटिशन एक्साम्स की बेहतर तयारी के लिए अभी करियर टुटोरिअल ऍप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
Get it on Google Play

गणतंत्र दिवस 2020 की परेड में असम की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला। इस झांकी के द्वारा असम की विशिष्ट शिल्पकला तथा संस्कृति को दर्शाया गया था।

असम के बाद उत्तर प्रदेश और ओडिशा दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रहे। ओडिशा की झांकी में भगवान् लिंगराज की रुकुना रथ यात्रा को दर्शाया गया था। जबकि उत्तर प्रदेश की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहर को दर्शाया गया था।

जल शक्ति मंत्रालय तथा राष्ट्रीय आपदा राहत बल की झांकियों ने मंत्रालय तथा विभागों की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया।

केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग ने ‘कश्मीर से कन्याकुमारी’ की थीम पर आधारित झांकी के लिए विशेष पुरस्कार जीता।