पुरस्कार एवं सम्मान

इनफ़ोसिस पुरस्कार 2019: 6 प्रोफेसरों को विज्ञान व शोध के लिए दिया गया पुरस्कार

इनफ़ोसिस विज्ञान फाउंडेशन ने 7 नवंबर 2019 को 11वीं वर्षगाँठ के अवसर पर इनफ़ोसिस पुरस्कार 2019 की घोषणा की। यह पुरस्कार 6 भिन्न-भिन्न श्रेणियों में प्रदान किया। इन 6 पुरस्कारों के लिए 244 प्रविष्टियों में से विजेताओं को चुना गया, यह चुनाव वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों की 6 सदस्यीय जूरी द्वारा किया गया।

विइनफ़ोसिस पुरस्कार 2019 के विजेता

इंजीनियरिंग व कंप्यूटर विज्ञान : सुनीता सरवागी

सुनीता सरवागी को डेटाबेस, डाटा माइनिंग, मशीन लर्निंग तथा नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग में अनुसन्धान के लिए सम्मानित किया गया।

मानविकी : मनु एस. देवादेवन  

प्रागैतिहासिक दक्षिण भारत पर विविध कार्य के लिए मनु वी. देवादेवन को सम्मानित किया गया।

जैव विज्ञान : मंजुला रेड्डी  

मंजुला रेड्डी को बैक्टीरिया में कोशिका भीति के क्षेत्र में शोध के लिए सम्मानित किया गया।

गणित : सिद्धार्थ मिश्रा

सिद्धार्थ मिश्रा को एप्लाइड मैथमेटिक्स के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

भौतिक विज्ञान : मुगेश  

मुगेश को नैनोमैटेरियल्स तथा सूक्ष्म मॉलिक्यूल के क्षेत्र में शोध के लिए सम्मानित किया गया।

सामाजिक विज्ञान : आनंद पांडियन

आनंद पांडियन को नैतिकता इत्यादि पर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इनफ़ोसिस पुरस्कार

इनफ़ोसिस पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है, यह पुरस्कार अनुसंधानकर्ताओं, वैज्ञानिकों, सामाजिक वैज्ञानिकों और इंजिनियरों को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार इनफ़ोसिस विज्ञान फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। यह पुरस्कार जैव विज्ञान, गणित, इंजीनियरिंग व कंप्यूटर विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भौतिक विज्ञान और मानविकी के क्षेत्र में दिया जाता है। प्रत्येक विजेता को 22 कैरट का स्वर्ण पदक, एक प्रशस्ति प्रमाण पत्र तथा 100000 डॉलर (72 लाख रुपए)  इनाम स्वरूप दिए जाते हैं। इंफोसिस पुरस्कार भारत में वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में सबसे अधिक धनराशी वाला पुरस्कार है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago