बायोटेक्नोलॉजी कंपनी बायोकॉन की संस्थापक व चेयरपर्सन किरण मजुमदार शॉ को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘आर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। किरण मजुमदार शॉ इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली चौथी भारतीय हैं। उनसे पहले मदर टेरेसा, पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी इस सम्मान से नवाज़ा जा चुका है।
किरण मजुमदार शॉ एक भारतीय उद्यमी हैं, उनका जन्म 23 मार्च, 1953 को हुआ था। वे बायोकॉन लिमिटेड नामक कंपनी की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उन्हें अब तक ओथमर गोल्ड मैडल, निक्केई एशिया प्राइज, एर्न्स्ट एंड यंग इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर अवार्ड, टेक्नोलॉजी पायनियर जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…
प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…
विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…