पुरस्कार एवं सम्मान

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2020

उत्तराखंड के आपदा  निम्नीकरण  व प्रबंधन केंद्र को सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार (संस्थान श्रेणी) के लिए चुना गया है, व्यक्तिगत श्रेणी में आईपीएस अफसर कुमार मुन्नन सिंह को चुना गया है। आपदा  निम्नीकरण  व प्रबंधन केंद्र को इनामस्वरुप 51 लाख रुपये तथा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। जबकि कुमार मुन्नन सिंह को 5 लाख रुपये तथा एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर की गयी

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के द्वारा उन व्यक्तियों तथा संस्थानों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने ने आपदा प्रबंधन में देश में बेहतरीन कार्य किया है। इस पुरस्कार का उद्देश्य उन लोगों व संगठनों के प्रयासों को सम्मानित करना है, जिन्होंने आपदा के दौरान लोगों की सहायता की है।

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जारी स्टेटमेंट के अनुसार तीन योग्य संस्थान तथा व्यक्ति “सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार से प्रतिवर्ष सम्मानित किये जायेंगे, उन्हें 5 लाख रुपये से 51 लाख रुपये की राशि इनामस्वरुप प्रदान की जायेगी। इस पुरस्कार के लिए केवल भारतीय नागरिक तथा भारतीय संगठन ही योग्य हैं।

यदि पुरस्कार जीतने वाले कोई व्यक्ति है तो उसे एक प्रमाण पत्र तथा 5 लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे। यदि पुरस्कार विजेता कोई संस्थान है तो उसे एक प्रमाण पत्र तथा 51 लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे। इस इनाम राशि का उपयोग केवल आपदा प्रबंधन से सम्बंधित कार्य के लिए ही किया जा सकता है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago