Categories: राजनीति

कर्नाटक सरकार की ‘जनसेवक’ योजना

कर्नाटक सरकार ने हाल ही में ‘जनसेवक’ नामक योजना की घोषणा की है, इस योजना के तहत नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी की जायेगी।

मुख्य बिंदु

इस योजना के तहत लोगों को राशन कार्ड, वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र तथा स्वास्थ्य कार्ड घर तक पहुंचा दिए जायेंगे। यह योजना ‘सकल’ नामक योजना का हिस्सा है, इसमें राज्य के 11 विभागों की 53 सेवाएं शामिल की जायेंगी। पहले इस योजना का क्रियान्वयन दसरहल्ली क्षेत्र में पायलट बेसिस पर किया गया। बाद में इस योजना का क्रियान्वयन अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा। बाद में इस योजना को बंगलुरु, मैसूरू, मंगलुरू तथा हुब्बली-धारवाड़ में किया जाएगा।

इस योजना के लिए एक एक्सक्लूसिव मोबाइल नंबर (080-44554455) जारी किया गया है। इसके अलावा एक वेबसाइट (janasevaka.karnataka.gov.in) भी लांच की गयी है। इसके द्वारा लोग 53 सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

जनसेवक

जब कोई नागरिक सरकार की वेबसाइट से सेवा के लिए आवेदन करता है तो एक जनसेवक को उस सेवा की डिलीवरी का कार्य दिया जाता है। वह जनसेवक नागरिक द्वारा बताये गये पते पर पहुँच कर ज़रूरी कागज़ात एकत्रित करेगा तथा उस व्यक्ति को वांछित सेवा मुहैया करवाएगा। इस सेवा के लिए लोगों को 115 रुपये अदा करने होंगे, इस राशि में डॉक्यूमेंटेशन की लागत शामिल नही है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago