Categories: राजनीति

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2020 के लिए नामांकन तिथि को बढ़ाया गया

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2020 के लिए नामांकन प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ा दी गयी है। इस पुरस्कार के लिए 31 अक्टूबर, 2020 तक नामांकन किया जा सकता है। यह नामांकन ऑनलाइन https://nationalunityawards.mha.gov.in वेबसाइट पर किया जा सकता है।

केंद्र सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर पर राष्ट्रीय एकता के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान की स्थापना की है। यह पुरस्कार देश की एकता व अखंडता को बढ़ावा देने के लिए दिया जायेगा। इस पुरस्कार की घोषणा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार पटेल की जयंती) के अवसर पर की जायेगी।

राष्ट्रीय एकता व अखंडता  के लिए सरदार पटेल पुरस्कार

यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकीकरण के लिए योगदान देने वाले लोगों को प्रदान किया जायेगा। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपना पूर्ण जीवन देश के एकीकरण में समर्पित कर दिया था। उनके प्रयासों के उपरांत  ही भारत का वर्तमान स्वरुप संभव हो सका है। उनके नाम पर राष्ट्रीय एकीकरण पुरस्कार रखना उनके प्रति देश की ओर से एक श्रद्धांजली है, इससे लोगों को भारत की एकता को बनाये  रखने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

सरदार वल्लभ भाई पटेल

सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को हुआ था, वे भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री थे। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों के एकीकरण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण थी। हैदराबाद को भारत में शामिल करने में उनकी भूमिका काफी अहम थी। वे 15 अगस्त, 1947 से लेकर 15 दिसम्बर, 1950 तक देश के पहले गृह मंत्री तथा उप-प्रधानमंत्री रहे। उनकी मृत्यु 15 दिसम्बर, 1950 को हुई थी।

 

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago