राष्ट्रीय

7 मई : सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस

सीमा सड़क संगठन (BRO) का गठन 7 मई 1960 को किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की सीमाओं को सुरक्षित करना और भारत के उत्तर और उत्तर पूर्वी राज्यों के दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को विकसित करना है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • यह रक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत एक प्रमुख सड़क निर्माण एजेंसी है।
  • इसकी प्राथमिक भूमिका भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क प्रदान करना है। यह भारत के समग्र सामरिक और रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सीमाओं के साथ-साथ बुनियादी ढांचे का निर्माण भी करता है।
  • सड़क निर्माण के अलावा यह मुख्य रूप से भारतीय सेना की सामरिक आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं के साथ रखरखाव कार्यों को भी अंजाम देता है। यह 53,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों के लिए जिम्मेदार है।
  • इसके काम में फॉर्मेशन कटिंग, सरफेसिंग, पुल का निर्माण और रिसर्फेसिंग आदि सम्मिलित हैं।
  • यह अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार, श्रीलंका और नेपाल जैसे मित्र देशों में सड़क निर्माण करके पड़ोसी क्षेत्रों में भारत के रणनीतिक उद्देश्यों में योगदान देता है।
  • आपदा प्रबंधन:- इसने 2004 में तमिलनाडु में सुनामी, 2005 में कश्मीर भूकंप, 2010 में लद्दाख में बाढ़ आदि के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago