राष्ट्रीय

चंडीगढ़ में IAF हेरिटेज सेंटर का निर्माण

कई युद्धों और समग्र कामकाज में भारतीय वायु सेना की भूमिका को प्रदर्शित करने के लिए चंडीगढ़ IAF (भारतीय वायु सेना) विरासत केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसकी स्थापना वायुसेना और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। इस उद्देश्य के लिए केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय वायुसेना के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह भारत का पहला ऐसा केंद्र होगा। इसे चंडीगढ़ के सेक्टर 18 में तत्कालीन प्रिंटिंग प्रेस में स्थापित किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण बिंदु

केंद्र ने अक्टूबर 2022 तक परियोजना को पूरा करने की योजना बनाई है। इस हेरिटेज सेंटर की देखरेख चंडीगढ़ प्रशासन करेगा। वहीं, भारतीय वायुसेना हथियार और अन्य उपकरण लगाएगी।

विरासत केंद्र का उद्देश्य

भारतीय वायुसेना के विभिन्न पहलुओं को उजागर करने के लिए चंडीगढ़ हेरिटेज सेंटर में आर्टिफैक्ट, सिमुलेटर और इंटरेक्टिव बोर्ड सम्मिलित होंगे। यह युद्ध के अलावा मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए प्रदान की गई सहायता में वायुसेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को प्रदर्शित करेगा। इसमें विंटेज विमान भी होंगे।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago