राष्ट्रीय

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों को ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए कहा

3 फरवरी, 2020 को सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों को चार सप्ताह के भीतर ‘ग्राम न्यायालयों’ की स्थापना करने के लिए कहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य के उच्च न्यायालयों के साथ विचार-विमर्श करने के लिए कहा है।

मुख्य बिंदु

ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008 को ज़मीनी स्तर पर ग्राम न्यायालयों की स्थापना के लिए पारित किया गया था। इस न्यायिक संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय प्रदान करना  है।

राज्यों  में  ग्राम न्यायालयों के मौजूदा स्थिति को सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने स्पष्ट किया था।

प्रशांत भूषण द्वारा सौंपी गयी रिपोर्ट के अनुसार गोवा ने ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए दो अधिसूचनाएं जारी की थीं। परन्तु अभी तक राज्य में कोई भी ग्राम न्यायालय कार्य नही कर रहा है। हरियाणा ने ग्राम न्यायालय के लिए तीन अधिसूचनाएं जारी की हैं, हरियाणा में केवल दो ग्राम न्यायालय कार्य कर रहे हैं।

झारखण्ड  में 6  ग्राम न्यायालयों को अधिसूचित किया गया था, परन्तु राज्य में केवल एक ग्राम न्यायालय कार्य कर रहा है। उत्तर प्रदेश ने 113 ग्राम न्यायालयों के लिए अधिसूचना जारी की थी, परन्तु राज्य में अभी केवल 14 ग्राम न्यायालय कार्य कर रहे हैं। राज्य में कुल 822 ग्राम न्यायालय स्थापित किये जाने हैं।

वर्तमान में केवल 208 ग्राम न्यायालय कार्य कर रहे हैं, जबकि 12वीं पंचवर्षीय योजना के मुताबिक देश में 2500 ग्राम न्यायालयों की आवश्यकता है।

Recent Posts

14 जुलाई : फ़्रांसिसी बास्तील दिवस

फ्रांस में 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है…

3 years ago

कैंसर का पता लगाने के लिए PIVOT का निर्माण

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण…

3 years ago

गुजरात में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन

प्राकृतिक खेती सम्मेलन 10 जुलाई, 2022 को आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल…

3 years ago

मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 जुलाई, 2022 को निर्माण श्रमिकों को उनकी क्षमताओं…

3 years ago

चीन में विश्व शांति फोरम 2022 आयोजित

विश्व शांति मंच 2022 के दसवें संस्करण का आयोजन बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा किया…

3 years ago

11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन…

3 years ago